फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुलसा देने वाली गर्मी में पानी की किल्लत से मचा हाहाकार

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। शहर व आसपास के इलाकों में कुछ दिन से पड़ रही झुलसा देने वाली गर्मी ने जहां एक तरफ लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। वहीं दूसरी ओर पानी की किल्लत ने लोगों की दिक्कतों को और भी बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

राजोेरी शहर के लगभग 8 से 10 वार्डों में पेयजल आपूर्ति करने वाले तारिक ब्रिज के पास स्थित वाटर पंप की मोटर हफ्ते में दो बार जलने से पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। राजोरी व्यापार मंडल प्रधान एवं पार्षद राजेश गुप्ता उर्फ बिट्टू शाह ने बताया कि पंप की मोटर इस हफ्ते में दो बार जलने से लगातार पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। कई वार्डों में एक हफ्ते से पानी नहीं आया, जिसके चलते लोगों को जीना मुहाल हो रखा है।
गुप्ता ने बताया कि जिन-जिन जगहों पर यातायात संभव है, वहां तो पीएचसी के टैंकर पानी आपूर्ति कर रहे हैं, लेकिन जहां पर गाड़ियां नहीं जा सकती वहां पर लोग पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे हैं। दूर-दूर से पानी लाने के लिए मजबूर हो रहे हैं। जल शक्ति विभाग के मेकेनिकल इकाई पर आरोप लगाते हुए गुप्ता ने कहा कि मेकेनिकल इकाई के अधिकारियों और कर्मचारियों की नाकामी के कारण आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। झुलसा देने वाली गर्मी में भी लोगों को पानी के लिए मजबूर किया जा रहा है। गुप्ता ने बताया कि मेकेनिकल इकाई को पहले से मालूम होना चाहिए कि भीषण गर्मी में लोग पानी के लिए मजबूर होते हैं। ऐसे में उन्होंने पहले से ही मोटर का वैकल्पिम बंदोबस्त नहीं किया, जिसके चलते लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ रही है और लोगों को राम भरोसे छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें