राजोरी। बुद्धल तहसील की केवल फलिन गांव में पेयजल किल्लत से जूझ रहे लोगों ने सोमवार को जल शक्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बताया कि रमजान माह में भी उन्हें पानी नहीं मिल रहा।
उन्होंने बताया कि करीब दो दशक पहले जो पाइप बिछाई गई वह पुरानी होकर फट गई है। उनमें से बहुत सारा पानी लीक हो रहा है। जितना पानी रास्ते में ही लीक हो जाता है, उससे बहुत कम पानी लोगों के घरों में आता है। लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। इसके कारण लोगों को पानी के लिए जूझना पड़ रहा है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पानी न मिलने से उनके रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। लोगों ने उपराज्यपाल से मांग की कि ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और पेयजल समस्या का समाधान किया जाए, नहीं तो लोग उग्र प्रदर्शन करेंगे।