राजोरी। जिले में सोमवार देर शाम करीब 8 बजे कोरोना संक्रमित एक महिला की मौत हो गई। इससे कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 57 पहुंच गया। जीएमसी के अनुसार कुछ दिन पहले पांजा चौक निवासी 70 वर्षीय महिला को जीएमसी में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान उसका कोरोना टेस्ट किया, तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। महिला को जीएमसी के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर उपचार किया जा रहा था। सोमवार शाम करीब 8 बजे उसकी मौत हो गई। जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 57 पहुंच गई है। जिला प्रशासन के अनुसार मंगलवार को महिला का कोविड-19 एसओपी पालन करते हुए अंतिम संस्कार किया जाएगा।