राजोरी। वन स्टॉप सेंटर फॉर वीमेन (ओएससी) ने दूसरे राज्य की एक महिला को बचाया है और जिला प्रशासन ने उसे भोजन और आश्रय प्रदान किया है। खुशी व्यक्त करते हुए महिला ने बताया है कि जो डॉक्टर इस कठिन समय में उनकी मदद कर रहे हैं और मां समझ कर सेवा कर रहे हैं, वह उनकी बहुत आभारी हैं।
ज्ञात है कि कोरोना महामारी के दौरान लगाए गए लॉकडाउन में कोई भी भिखारी, पागल, बेसहारा और अनाथ व्यक्ति भूखा न रहे और उसके सिर छत बनी रहे, इस बात को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त राजेश कुमार शवन ने विशेष टीमें गठित की हैं। ये टीमें जिले के विभिन्न इलाकों में बेसहारा और अकेले लोगों को तलाश कर सरकारी आवास में लाएंगी और उन्हें भोजन के साथ साथ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराएंगी।