प्रशासन की तीन टीमें कर रही विभिन्न इलाकों में सरकारी भवनों पर लगाए बैनर व पोस्टर हटाने का काम
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। राजोरी-अनंतनाग सीट पर चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक दलों की गतिविधियां तेज होती जा रही हैं। इसको देखते हुए जिला प्रशासन ने पोस्टर बैनर हटाने का काम शुरू कर दिया है। जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से राजनीतिक दलों एवं नेताओं के झंडा-बैनर व पोस्टर-होर्डिंग हटाए जा रहे हैं।
राजोेरी निर्वाचन क्षेत्र 85 की फ्लाइंग स्क्वायड टीम लगातार सरकारी भवनों से बैनर पोस्टर फ्लाइंग स्ट्रिंग हटा रही है। ये टीमें जिला चुनाव अधिकारी ओम प्रकाश भगत की देखरेख में काम कर रही हैं। प्रशासन ने राजोेरी निर्वाचन क्षेत्र में तीन टीमें बनाई हैं, जो विभिन्न इलाकों में सरकारी भवनों पर लगाए गए बैनर पोस्टर हटाने का काम कर रही हैं। शनिवार को टीमों ने बिजली एवं टेलीफोन के खंभों, सरकारी भवनों की दीवारों, सड़क के डिवाइडरों एवं फ्लाईओवर में लगाए गए पोस्टर- होर्डिंग एवं झंडा-बैनर को हटाया।