फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: डीआईजी ने पाकिस्तानी गोलाबारी के पीड़ितों से की मुलाकात

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। डीआईजी राजोरी पुंछ रेंज तेजिंदर सिंह ने शुक्रवार देर शाम को पुंछ नगर पहुंच कर जिला पुलिस अधिकारियों को साथ लेकर नगर में सात मई को हुई पाकिस्तानी गोलाबारी के पीड़ितों एवं मृतकों के परिजनों से मुलाकात की।
विज्ञापन

उन्होंने बलिदानियों को श्रद्धांजलि देने के साथ ही उनके परिजनों को सांत्वना देते हुए पुलिस की तरफ से हर प्रकार का सहयोग करने का आश्वासन दिया। डीआईजी तेजिंदर सिंह एसएसपी पुंछ शफकत हुसैन, एएसपी मोहन शर्मा, डीएसपी हेडक्वार्टर नीरज शर्मा और एसएचओ राशद अहमद के साथ सबसे पहले बलिदानी अमरजीत सिंह के घर पहुंचे। उसके बाद अमरीक सिंह और रंजीत सिंह सहित अन्य बलिदानियों के घर गए। इसके बाद डीआईजी ने गुरुद्वारा सिंह सभा और गीता भवन में गोलाबारी में हुए नुकसान को देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें