फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजोरी में किसानों के लिए प्रचार सह जागरूकता कार्यशाला आयोजित

विज्ञापन
पीएम-कुसुम: जकेडा ने राजोेरी में किसानों के लिए प्रचार सह जागरूकता कार्यशाला आयोजित की
विज्ञापन
राजोेरी। जम्मू और कश्मीर ऊर्जा विकास एजेंसी ने शुक्रवार को एक दिवसीय प्रचार सह जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इसमें किसानों के साथ आम जनता को नई लॉन्च हुई पीएम-कुसुम योजना की मुख्य विशेषताओं के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

एजेंसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बबीला रकवाल ने उपायुक्त राजेश कुमार शवन की उपस्थिति में जिले में प्रधान मंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पीएम-कुसुम) योजना के अंतर्गत सौर ऊर्जा कृषि पंपों की स्थापना के लिए प्रचार सह जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान अन्य लोगों में डीडीसी सदस्य, बीडीसी अध्यक्ष, सरपंच, पंच और किसान मौजूद थे।
यह योजना प्रदेश में जम्मू और कश्मीर ऊर्जा विकास एजेंसी, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के जरिए लागू की जाएगी। प्रतिभागियों को फसलों की उत्पादन लागत को कम करने और किसानों की आय में वृद्धि को सुविधाजनक बनाने में सहायक योजना के महत्व के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और सिंचाई कृषि की रीढ़ है। पीएम-कुसुम जैसी योजना किसानों की अर्थव्यवस्था को बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। उन्हें ऐसी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आगे आना चाहिए। इस योजना से जिले के किसानों को अधिक लाभ होगा।
इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी बबीला रकवाल ने पारंपरिक पंपों की तुलना में सौर पंपों के लाभों पर प्रकाश डाला। उन्होंने जोर दिया कि सौर पंपों की स्थापना से बिजली, पेट्रोल और डीजल पर किसानों की निर्भरता में कमी आएगी। बबीला ने कहा कि शुरू में प्रदेश में पांच हजार सौर संयंत्रों को मंजूरी दी गई है। प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा और उत्थान महाभियान (पीएम-कुसुम) योजना का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना, सिंचाई के लिए एक विश्वसनीय स्रोत प्रदान करना और कृषि क्षेत्र को डीजल से मुक्त करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें