रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे।
- फोटो : RAJOURI
सुंदरबनी। नगर स्थित हर्ष निकेतन हायर सेकेंडरी स्कूल में रविवार को स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर ने रंगारंग सांस्कृृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि एडीसी विनोद कुमार ने द्वीप प्रज्जलित कर समारोह का शुभारंभ किया। प्रबंधक केके खाकी ने स्कूल की उपलब्धियों को बताया। स्कूल के बच्चों ने विभिन्न प्रदेश की संस्कृतिको दर्शाते कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। वार्षिक दिवस पर बीते वर्ष जेके बोर्ड की विभिन्न परीक्षाओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया गया।
एडीसी ने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ अन्य संस्कार देशप्रेम की भावना रखने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों में सर्वांगीण विकास करने का स्कूल ही मुख्य केंद्र रहता है। यहीं से बच्चे सब कुछ सीखने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने बच्चों को अच्छी शिक्षा प्राप्त करने का आह्वान किया।