फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंड पंप पर अवैध कब्जे से लोग परेशान

विज्ञापन
आम जनता को पेयजल किल्पालत से निजात दिलाने के लिए लगाए गए पानी के हैंडपंपों पर प्रभावशाली परिवारो? - फोटो : RAJOURI
विज्ञापन
राजोरी। आमजन को पेयजल किल्लत से निजात दिलाने के लिए लगाए गए हैंडपंपों पर प्रभावशाली परिवारों ने कब्जा जमा लिया है। इससे लोगों को दिककतें उठानी पड़ रही हैं। इस पर राजोरी में संबंधित अधिकारियों द्वारा इस पर कार्रवाई न करने से लोगों की दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। विशेष रूप से शहर के धनोर जरालां गांव में लगाए गए कई हैंडपंप पर प्रभावशाली परिवारों ने उनमें मोटर लगा दी है। इस तरह से दूसरे लोग पानी से वंचित हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि बढ़े पैमाने पर जनहित के लिए पूर्व विधायकों द्वारा मंजूर किए गए कई हैंडपंप प्रभावशाली परिवारों के घरों के गलियारों के अंदर भी लगाए गए हैं। लोगों ने अधिकारियों से मामले की ऑडिट कराने और हैंडपंपों पर अतिक्रमण हटाने की अपील की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस पर कार्रवाई नहीं की गई तो प्रदर्शन का सहारा लेंगे व सड़कों पर उतरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें