अन्नपूर्णा दिवस पर रोटरी क्लब ग्रैंड राजोरी ने मरीजों में बांटे फल
- फोटो : RAJOURI
राजोरी। अन्न पूर्ण दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को रोटरी क्लब ग्रैंड राजोरी के सदस्यों ने जीएमसी में मरीजों को फल वितरित किए। प्रधान अमनदीप सिंह के अगुवाई में सदस्यों ने चिकित्सा अधीक्षक डॉ. महमूद अहमद, उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जावेद इक़बाल की उपस्थिति में बच्चों के वार्ड में भर्ती बच्चोें और उनके अभिभावकों में फल वितरित किए। जल्द उनके स्वस्थ होने की कामना की।
डॉ. महमूद ने क्लब के सदस्यों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इससे बीमार बच्चों व उनके अभिभावकों को अच्छा लगा है। उन्होंने क्लब के प्रति आभार जताया है। इस अवसर पर रोटेरियन लोकेश बक्शी, डॉ. शैलेंद्र शर्मा, अंकुर गुप्ता, जावेद इक़बाल सहित जीएमसी अस्पताल के डॉक्टर एवं अन्य लोग मौजूद रहे।