लम्बेडी आश्रम मे श्री श्री1008 परमहंस मुकंद चैतन्य बाल ब्रह्मचारी जी महाराज
नौशेरा। श्रीश्री 1008 परमहंस मुकंद चैतन्य बाल ब्रह्मचारी का जन्मदिवस शनिवार को धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ लंबेड़ी आश्रम में मनाया गया। कार्यक्रम में काफी लोगों की भीड़ उमड़ी। शुक्रवार रात्रि जागरण किया गया। पंजाब के जिला संगरुर गांव दलेर के मशहूर गायक फिरोज खान के भजन को सुनकर भक्त जमकर नाचे और सतगुरु महाराज के नारे लगाए।
रात्रि 12 बजे महाराज के जन्मदिवस पर नौशेरा, सुंदरबनी कालाकोट, धर्मसाल, मेंढर, राजोरी, पुंछ, रियासी, अखनूर, जम्मू, पंजाब आदि से आए लोगों ने गुरु का गुणगान किया। सारा माहौल भक्तिमय बना रहा।