राजोरी। पीजी कॉलेज की एनएसएस इकाई ने शुक्रवार को विश्व साइकिल दिवस मनाया। इस दौरान साइकिल का उपयोग करने के लाभ के बारे में जागरूक किया गया। साइकिल चलाने के लाभ बताते हुए कहा गया कि साइकिल चलाना परिवहन के एक सरल, किफायती, स्वच्छ और पर्यावरण के अनुकूल टिकाऊ साधन है।
इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर सुप्रिया गुप्ता और डॉ. नसीम अहमद द्वारा प्राचार्य प्रो. डॉ. जेए काजी के मार्गदर्शन में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। सेव द प्लैनेट राइड ए साइकिल, पेडल फॉर अर्थ पेडल फॉर फ्यूचर विषयों पर ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता और निबंध लेखन प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। वहीं हुमेरा मिर्जा, सोफिया सुल्ताना, कीर्ति बाला और रिफत शाहीन को विभिन्न श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ चुना गया और उन्हें पुरस्कार से सम्मानित कर प्रेरित किया गया।