फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने खेली होली, जमकर की मस्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। जवाहर नगर स्थित हैपी होम हायर सेकेंडरी स्कूल में बुधवार को बच्चों ने वार्षिक पेपर के बाद होली खेली और मस्ती की। एक-दूसरे को गुलाल लगाया और शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

होली के उपलक्ष्य में होली उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें सभी बच्चे रंग-बिरंगे वस्त्र पहनकर शामिल हुए। छात्राओं ने स्कूल के द्वार पर रंगोली बनाई तथा सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। प्रधानाचार्य नीलू बख्शी ने बच्चों को होली के महत्व के बारे में बताया तथा होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान बच्चों ने शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी गुलाल लगाया और ढोल नगाड़ों की थाप पर नृत्य कर खूब आनंद उठाया। प्रिंसिपल ने बच्चों का आह्वान किया कि वे घातक रंगों से दूर रहें और सुरक्षित होली खेलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें