फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला शिक्षा का महत्व पर व्याख्यान का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
नौशेरा। महिला सशक्तीकरण समाज के समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण है। बालिका शिक्षा महिला सशक्तीकरण सुनिश्चित करने का अच्छा तरीका है। जो समाज में लैंगिक समानता और महिलाओं के उत्थान को बढ़ावा देता है।
विज्ञापन

टिथवाल ब्रिगेड ने जिले के सरकारी मिडिल स्कूल, पिंड नारियन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में समाज के विकास में महिला शिक्षा का महत्व पर व्याख्यान का आयोजन किया। व्याख्यान का उद्देश्य समाज में महिला शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाना और महिलाओं को अपने सपनों को जुनून के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करना था। आवाम ने सेना द्वारा की गई पहल के प्रति आभार व्यक्त किया। क्षेत्र में छात्रों और स्थानीय आबादी की सहायता और मार्गदर्शन के लिए इस तरह के इंटरैक्टिव अभियानों के नियमित संचालन की इच्छा व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें