नौशेरा। तहसील किला दराल के गांव राजपुर भाटा में शुक्रवार को शहीदी दिवस मनाया गया। सेना की टीथवाल ब्रिगेड तथा घड़ी बटालियन के अधिकारी, जवानों व शहीद के परिजनों ने शहीद लॉस नायक कुलबीर सिंह की याद में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें शहीद को श्रद्धांजलि दी गई।
शहीद लांसनायक कुलबीर सिंह 22 सिख 16 आरआर में तैनात थे। सुरनकोट सैक्टर में 31 दिसंबर वर्ष 1999 में आतंकियों से लोहा लेते हुए 5-6 आतंकी मार गिराने पर वह शहीद हो गए। सैन्य अधिकारियों, जवानों ने शहीद को सैन्य सम्मान देकर याद किया। शहीद के पिता सुजान सिंह ने कहा कि मुझे गर्व है कि देश की खातिर बेटे ने बलिदान दिया।