ऐतिहासिक गडी माता मंदिर नौशेरा मे पिंड रुप मे विराजमान मां
नौशेरा। ऐतिहासिक गडी माता मंदिर में मंगलवार को रात्रि जागरण किया जाएगा। बुधवार दुर्गा अष्टमी पर भंडारा लगाया जाएगा। मंदिर कमेटी के सदस्यों ने लोगों से अनुरोध किया है कि इस आयोजन में बड़ी संख्या में शामिल हों और पुण्य के भागीदार बनें।
मंदिर के बारे में बताया जाता है कि वर्ष 1965 में पाकिस्तान द्वारा भारी गोलाबारी नौशेरा में की गई। मगर गडी माता की कृपा से नौशेरा व आसपास के लोगों का कोई नुकसान नहीं हुआ। सभी गोले मनावर तवी में गिरे। इतिहास गवाह है कि जब-जब लोगों ने सच्चे मन से मां के दरबार में मन्नत मांगी, उसकी हर मुराद पूरी हुई। क्षेत्र में जब समय पर वर्षा नहीं होती थी, तो लोग मां की शरण में जाकर मन्नत मांगते थे, मां गडी वाली की कृपा से वर्षा होती थी। किसानों के साथ-साथ आम जनता को भी गर्मी से राहत मिलती है।