सुंदरबनी। श्राद्ध बुधवार को समाप्त होने के बाद अब लोग नवरात्र की तैयारियों में जुट गए हैं। हालांकि आठ दिन चलने वाला पवित्र नवरात्र वीरवार से शुरू हो रहा है। लोगों ने इसके लिए बुधवार को ही तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसमें लोगों में नवरात्र में खेत्री लगाने से लेकर पूजा अर्चना के लिए बुधवार को ही खरीदारी कर ली।
क्षेत्र में नवरात्र महोत्सव को धूमधाम से मनाने के उद्देश्य से माता के मंदिरों की भी खूब सजावट की गई, जिसमें नवरात्र के दौरान पूजा अर्चना के लिए पहुंचेंगे। सुंदरबनी वार्ड-चार में सुनीता माता शक्ति संस्थान में भी नवरात्र के दौरान जय मां अंबे जा जगदंबे का अखंड पाठ किया जाएगा और नवमी के दिन कंजक पूजन के बाद संस्थान में हवन यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार से सुंदरबनी के अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्थित माता के मंदिरों में नवरात्रों के दौरान कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।