फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थन्नामंडी के किशोर ने इलेक्ट्रॉनिक पेन का किया आविष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। जिले की थन्नामंडी तहसील के गांव बहरोट के किशोर ने तांबे और पानी के साथ एक इलेक्ट्रॉनिक पेन ईजाद किया है। थन्नामंडी के प्लांगड़ इलाके में अल अमान स्कूल में 12वीं में पढ़ने वाले अमाज ने दावा किया है कि यह पेन बेहद सस्ती तकनीक से बनाया गया है। यह पेन सभी स्मार्ट टच एंड्रॉयड फोन के साथ काम करेगा।
विज्ञापन

अमाज ने बताया कि फिजिक्स की ऑनलाइन कक्षा में उसने सीखा कि तांबे और पानी का अच्छा संबंध है और इनसे बिजली का उत्पादन होता है। उसने इन दोनों सामग्रियों का इस्तेमाल किया और एक इलेक्ट्रॉनिक पेन का आविष्कार किया। यह पेन सभी स्मार्ट टच एंड्रॉयड फोन के साथ काम करेगा और छात्रों के लिए बेहतर अनुभव में मदद करेगा। उसने बताया कि कोरोना काल में डॉक्टरों व अन्य लोगों को ग्लव्स लगाकर मोबाइल चलाने में दिक्कत आती है, इलेक्ट्रॉनिक पेन की मदद से लोग अपने ग्लव्स खोले बिना ही स्मार्ट फोन चला सकते हैं।
अमाज ने बताया कि किसी भी 5 या 10 रुपये के पेन से ये इलेक्ट्रॉनिक पेन बनाया जा सकता है। पेन में एक सिरे से कॉपर की तार डालनी और उसे दूसरे सिरे से निकाल कर पेन के उस स्थान पर लपेटना जहां से पकड़ कर पेन से लिखा जाता है। उसके बाद कॉटन से एक पतला धागा बना कर पेन के अंदर डाल कर कॉपर के तार के साथ टच करना है। कॉटन के धागे का जो सिरा बाहर होगा उसे पानी में डुबोना है और ऐसा करते ही पेन इलेक्ट्रॉनिक पेन बन जाएगा और स्मार्ट एंड्राइड फोन पर काम करना शुरू कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें