फ़ी संत हज़रत नंगा बाजी साहब का पांच दिवसीय उर्स में शामिल लोग।
राजोरी। सूफ़ी संत हजरत नंगा बाजी साहिब का पांच दिवसीय सालाना उर्स कालाकोट के ब्रेवी गांव में शनिवार को संपन्न हुआ। उर्स चार जनवरी को शुरू हुआ। शनिवार को अमन चैन की दुआ मांगने से उर्स समाप्त हुआ। उर्स में दूर-दूर से काफी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। बल्कि जम्मू-कश्मीर के बाहर के अकीदतमंद भी इसमें शामिल।
पांच दिवसीय उर्स में शामिल हुए अकीदतमंदों ने बाजी साहिब की शान में नात पेश की। इसके अलावा धार्मिक मुद्दों पर भी प्रकाश डाला गया। इस दौरान लोगों से एक दूसरे के प्रति मेल व्यवहार और भाई चार बढ़ाने का आह्वान किया गया। इसके अलावा नमाज भी अता की गई। उर्स के अंत में नंगा बाजी साहिब के पोते सैयद मुजफ्फर हुसैन शाह साहिब (बाजी साहिब) ने जम्मू और कश्मीर में अमन चैन के लिए दुआ मांगी। विशेष रूप से सीमा तनाव से छुटकारा पाने की दुआ की गई। इसके अलावा कोरोना महामारी से बचने के लिए भी विशेष दुआ की गई ताकि लोग सुरक्षित रहें। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के हालात पर भी बात की और दुआएं मांगीं। कहा कि मुश्किल हालात को खत्म किया जाना चाहिए और कानून व्यवस्था को बहाल रखने के लिए भाईचारे को बनाए रखना चाहिए। इस अवसर पर अकीदतमंदों ने प्रबंधन समिति की तरफ की गई व्यवस्थाओं की सराहना की और कहा कि वे हर साल इस उर्स का इंतजार करते हैं क्योंकि यह मन की शांति प्रदान करता है।