फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरू गोविंद सिह जी के 354 प्रकाशोत्सव के उपलक्ष में सुंदरबनी में नगर किर्तन का आयोजन किया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। पांच जनवरी को होने वाले गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में शनिवार को सुंदरबनी के ठंडापानी गुरुद्वारे से गुरु सिंह सभा ठंडापानी की तरफ से सुंदरबनी गुुरुद्वारे तक नगर कीर्तन निकाला गया। सुंदरबनी के गांव ब्यानीगाला, टांडा, मरचौला तथा ठंडापानी से सभी सिख संगत ने ठंडापानी गुरुद्वारे से पंच प्यारों के नेतृत्व में नगर कीर्तन में शामिल होकर सुंदरबनी गुरुद्वारे में पहुंच कर गुरु का प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

वहीं नगर कीर्तन के दौरान अजीत सिंह गतका अखाड़ा टांडा तथा उनके साथ-साथ छोटे बच्चों में भी गतका खेलकर लोगों का मन मोहा। वहीं अन्य समुदाय के लोगों ने भी नगर कीर्तन के लिए जगह-जगह जलपान तथा प्रसाद की व्यवस्था की गई। पांच जनवरी को गुुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में गुुरु सिंह सभा ठंडापानी की ओर सेे ठंडापानी गुरुद्वारे में कार्यक्रम का आयोजन होगा तथा गुरु के लंगर का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें