फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में सीआरपीएफ जवान की मौत, चार घायल

विज्ञापन
फोटो नं 10, राजोरी सड़क हादसे के घायलों को जीएमसी जम्मू रेफर करते हुए - फोटो : RAJOURI
विज्ञापन
राजोरी। राजोरी जिले में मंगलवार को तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान की मौत हो गई, जबकि उसका भाई घायल हो गया। वहीं दो अन्य सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजोरी के नगरोटा पलमा इलाके के पास कंडी से राजोरी के रास्ते पर एक मोटरसाइकिल ने सड़क पर फिसल गई, जिसमें मोटरसाइकिल सवार दोनों युवक घायल हो गए। दोनों घायलों को जीएमसी राजोरी में लाया गया, जहां एक घायल को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि अन्य का इलाज चल रहा है। मृतक की पहचान कंडी निवासी सीआरपीएफ के कांस्टेबल मोहम्मद गुफ्तार (25) के रूप में हुई है और घायल उनका छोटा भाई रियासत खान हैै।
बताया जा रहा है कि सीआरपीएफ के जवान गुफ्तार छुट्टी पर थे। छुट्टी काट कर मंगलवार को वापस ड्यूटी पर लौट रहे थे। उनका छोटा भाई अमीन उन्हें राजोरी बस स्टैंड तक छोड़ने आया था, लेकिन रास्ते में सड़क हादसे में उनकी दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं एक अन्य दुर्घटना में राजोरी जम्मू हाईवे स्थित शहर के मुरादपुर गांव में एक लौड कैरियर ऑटो और एक ट्रक की आपस में टक्कर हो गई। इस हादसे में पास से गुजर रहा एक स्कूटी भी दुर्घटना का शिकार हो गई। इस हादसे में ऑटो कैरियर चालक शहर के बथूनी निवासी मोहम्मद शौकत और स्कूटी चालक उज्ज्वल शर्मा घायल हो गए। दोनों को जीएमसी राजोरी में भर्ती कराया गया। उपचार कर रहे डॅक्टर के अनुसार घायल मोहम्मद शौकत को पेट में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि घायल उज्ज्वल शर्मा को निचले अंगों और सिर में गंभीर चोटें आई हैं। वहीं दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया।
तीसरा हादसा राजोरी-पुंछ राजमार्ग पर भींबर गली में हुआ। यहां एक बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में एक अन्य महिला शबनम अख्तर को भी चोटें आईं। घायल महिला को बाद में जीएमसी राजोरी अस्पताल में लाया गया। यहां उसकी हालत स्थिर है। वहीं पुलिस के अनुसार कि सभी दुर्घटनाओं में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें