जिले की पुलिस ने बुधवार को चार वर्षों से फरार एक अपराधी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। इससे पुलिस ने राहत की सांस ली है। पुलिस को इस अपराधी की काफी दिन से तलाश्ा थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एसएचओ पुलिस थाना राजोरी चमन गोरखा ने डीएसपी हेड क्वार्टर हमीद चौधरी व एसएसपी राजेश्वर सिंह की अध्यक्षता में एक पुख्ता सूचना के आधार पर शहर के कोटधरा क्षेत्र में एक स्थान पर छापेमारी कर भगोड़े अपराधी मनवर हुसैन निवासी चौधरी नाड़ को गिरफ्तार कर लिया।
मामले में एसएसपी ने बताया कि इस अपराधी के खिलाफ राजोरी पुलिस थाने में आरपीसी की धारा 379 के तहत मामला दर्ज था और वह पिछले चार वर्षों से फरार था।