फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की गुहार

Fri, 29 May 2015 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस-पब्लिक रिश्तों को बेहतर बनाने के मकसद से जिला पुलिस ने पुलिस-पब्लिक बैठक का आयोजन किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर लोगों ने पुलिस के समक्ष अपनी समस्याएं रखते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार लाने के साथ-साथ डाक्टरों के रिक्त पड़े पदों को भरने की गुहार लगाई।

पेयजल की किल्लत के साथ-साथ बिजली की अघोषित कटौती पर भी रोक लगाने की मांग की गई। नागरिकों ने कहा कि पिछले वर्ष सितंबर माह में आई बाढ़ का भी अभी तक कई लोगों को मुआवजा नहीं मिला है।
विज्ञापन


इस अवसर पर एसडीपीओ ने कहा कि वह उनकी सभी मांगों को संबंधित विभागों के उच्च अधिकारियों के पास भेजेंगे व जल्द ही समाधान के प्रयास करेंगे।

उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि वह कानून व्यवस्था बनाए रखने व असामाजिक गतिविधियों में शामिल होने वाले लोगाें पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस का सहयोग करें।
विज्ञापन


नशीली दवाओं की लत में फंस चुके युवाओं को लत से बाहर निकालने में भी जनता का सहयोग मांगा। पुलिस के सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत मंजाकोट क्षेत्र में आयोजित बैठक में एसडीपीओ मंजाकोट आदि थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें