फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ करोड़ की चरस के साथ तीन गिरफ्तार

Fri, 09 Sep 2016 11:55 AM IST
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चरस तस्कर पु‌ल‌िस की ‌ग‌िरफ्त में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में नशीली दवा तस्करों और चरस तस्करों पर शिकंजा कसने के मकसद से बनाए गए एंटी ड्रग स्क्वाड को बुधवार की सुबह उस समय बहुत बढ़ी सफलता मिली जब टीम ने एक पंजाब निवासी तस्कर सहित तीन कुख्यात चरस तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।जानकारी के अनुसार डीएसपी आपरेशन इफ्तकार कुरेशी की अगुवाई में एंटी ड्रग्स स्क्वाड ने एक पुख्ता सूचना के आधार पर शहर के खेवरा स्थित होटल में औचक छापामारी की।
विज्ञापन


पुलिस की भनक लगते ही तीनों तस्कर वहां से फरार होने की कोशिश करने लगे। वहीं स्क्वाड ने तीनों का पीछा करते हुए उन्हें थोड़ी ही दूरी पर धर दबोचा। डीएसपी आपरेशन के अनुसार पकड़े गये तस्कर में से एक पंजाब राज्य के गुरदासपुर जिले के निवासी तरसीम लाल पुत्र पूरण चंद हैं।

वहीं दो अन्य तस्करों की पहचान साबर हुसैन पुत्र मो. हुसैन निवासी डोडाज दरहाल और परवेज हुसैन पुत्र वजीर हुसैन निवासी ढूंगी राजोरी के रूप में हुई है। तीनों तस्करों के कब्जे से पुलिस ने चरस की 14 थैली बरामद की है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि एक थैली में करीब करीब सौ ग्राम चरस भरी होती है। इस प्रकार से जब्त की गई चरस का वजन करीब डेढ़ किलो आंका जा रहा है। इसकी कुल कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में डेढ़ करोड़ बताई जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें