फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेंढर तहसील में सात मतदान केंद्रों पर पड़े वोट

Sun, 24 May 2015 01:50 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरे जम्मू संभाग के समान शनिवार को मेंढर तहसील में भी लेक्चर फोरम के संभागीय अध्यक्ष व जिला अध्यक्षों के चुनाव हुए। इस चुनाव को लेकर सात मतदान केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन


यह मतदान सुबह नौ बजे शुरू हुआ और करीब दो बजे तक चलता रहा। इस चुनाव को लेकर एक महीने से चुनाव प्रचार अभियान के साथ चलता रहा। संभागीय उम्मीदवारों पुंछ व राजोरी कई बार प्लस टू लेक्चरर फोरम से जुड़े सदस्यों को अपने अपने प्रत्याषियों को वोट देने का आग्रह कर रहे थे।

पूरी तहसील में कुल मिलाकर 98 वोट थे जिस पर मतदान हुआ। बैलट पेपर के आधार पर मतदान हुआ जिसके लिए हर मतदान केंद्र पर सुबह से ही मतदाता सदस्य एकत्र होने लगे थे।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक 31 मई को इस चुनाव का परिणाम घोषित होगा। हर एक केंद्र पर प्रजाइडिंग अधिकारी तैनात रहे। वहीं चेकिंग अथारिटी से जुड़े अधिकारी भी हर मतदान केंद्रों पर मतदान की स्थिति का जायजा ले रहे थे।

इन अधिकारियों में उपजिला शिक्षा अधिकारी मोहम्मद आजम, प्रिंसिपल सुभाष चंद्र शर्मा व वरिष्ठ लेक्चरर शामिल रहे। गौरतलब है कि  जम्मूसंभाग के लेक्चर फोरम के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी विश्वजीत के अलावा चार प्रत्याशी मैदान में हैं। जबकि पुंछ जिला अध्यक्ष के लिए अमजद अली बाबर व इम्तियाज काजमी में सीधा मुकाबला है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें