फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली संकट दूर करने के निर्देश

Sat, 31 Oct 2015 01:04 AM IST
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी विबोध गुप्ता ने शुक्रवार को अपने राजोरी दौरे के दौरान शहर के डनीधार क्षेत्र में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी।
विज्ञापन


 जनता ने एमएलसी के समक्ष अपनी परेशानियां रखते हुए बताया कि राजोरी डनीधार सड़क मार्ग की हालात काफी खराब है। इसकी जल्द से जल्द मरम्मत करवाई जाए। लोगों ने बताया कि सड़क पर इतने गड्ढेे हैं कि वाहन तो दूर पैदल भी चलना संभव नहीं है। लोगों ने एमएलसी को पेयजल संकट और बिजली कटौती की समस्या से अवगत करवाते हुए जल्द ही इसके समाधान की मांग की।

जिस पर एमएलसी ने मौके पर उपस्थित पीएचई और बिजली विभाग के एक्सईएन को निर्देश देते हुए कहा कि वे जल्द से जल्द पेयजल व बिजली जैसी बुनियादी सुविधाएं से संबंधित समस्याएं हल करें। इसके साथ ही एमएलसी ने सड़क की जल्द मरम्मत करवाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं एमएलसी ने शहर के नए बस अड्डे पर नगरपालिका द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए बनाए दो शौचालय का उद्घाटन किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें