फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर के टंगमर्ग इलाके में सक्रिय था हिजबुल कमांडर

Tue, 17 May 2016 01:36 AM IST
अमर उजाला/पुंछ
विज्ञापन
आईएस के आतंकी - फोटो : PTI
विज्ञापन
सोमवार को पुंछ जिले के साबजियां सेक्टर के चपड़ियां क्षेत्र से नियंत्रण रेखा पार करने की कोशिश में मारा गया हिजबुल कमांडर बिलाल अपने दो साथियों के साथ पीओके भागने की कोशिश में था। बताया जा रहा है कि बिलाल अपने दो साथियों को ट्रेनिंग दिलाने पीओके लेकर जा रहा था।  बिलाल बीते पांच से छह वर्षों से घाटी में सक्रिय था।
विज्ञापन


कश्मीर पुलिस के अनुसार बिलाल बट्ट ने पिछले वर्ष 14 सितंबर को लश्कर-ए-इस्लामिया आतंकी संगठन के तीन आतंकियों की उत्तरी कश्मीर में अपने साथिया के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। उसके अलावा भी वह कई आतंकी वारदातों के लिए वांछित था।

उत्तरी कश्मीर में सुरक्षा बलों के बढ़ रहे दबाव और कई आतंकियों के सुरक्षा बलों के हाथों मारे जाने के बाद बिलाल बट्ट अकेला हो गया था। इसके चलते कश्मीर में नये सिरे से संगठन को खड़ा करने की कोशिश के चलते बिलाल दो साथियों को ट्रेनिंग दिलाने ले जा रहा था ताकि पीओके से लौटकर कश्मीर में ही युवाओं को आतंकी संगठन में भर्ती कर स्थानीय स्तर पर ट्रेंड कर सके।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक उस पार बैठे आकाओं ने उसे पीओके स्थित हिजबुल मुजाहिदीन मुख्यालय में आने को कहा था। यही वजह थी कि वह रविवार देर रात कश्मीर के टंगमर्ग से लोरन ओर वहां से साबजियां होते हुए नियंत्रण रेखा पर स्थित चपड़ियां क्षेत्र में दो अन्य आतंकियों के साथ पहुंचा था। इसके बारे में सोमवार सुबह क्षेत्र के लोगों ने सेना की कलाई बटालियन को जानकारी दी थी। इसके बाद पुलिस और सेना ने उनकी धरपकड़ के लिए अभियान चलाया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें