फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साधु की कुटिया पर गिरा हाईटेंशन तार

Sun, 01 Nov 2015 02:04 AM IST
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के एसवीएस चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा बनाई गई साधु की कुटिया में शनिवार को उस समय आग लग गई जब कुटिया के साथ सड़क पर जा रही बस के छत से अटक कर बिजली की हाईटेंशन तार टूट कर कुटिया पर गिर गई।
विज्ञापन


इससे कुटिया में आग लग गई। इससे पहले की आग कुटिया के साथ झुगियों को अपने चपेट में लेती फायर ब्रिगेड के असिस्टेंट डायरेक्टर आरसी रैणा व फायर स्टेशन इंचार्ज मकबूल हुसैन दमकल वाहनों के साथ स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पा लिया गया।

बताया जा रहा है कि घटना के समय साधु कुटिया में नहीं थे। आग से कुटिया के अंदर रखा सामान राख का ढेर बन गया। यदि समय पर दमकल वाहन पहुंच कर आग पर काबू नहीं पाते, तो आग पास की झुग्गियों में फैल कर बहुत तबाही कर सकती थी।
विज्ञापन


मंजाकोट तहसील के पंजग्राई इलाके में एक पशुशाला में लगी आग से एक व्यक्ति झुलस गया, जबकि एक पशु की मौत हो गई। झुलसे व्यक्ति को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और हालत स्थिर बताई जा रही है। पशुशाला में आग का कारण भी शॉर्ट सर्किट ही बताया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें