फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गहरी खाई में गिरा टिप्पर, चालक की मौत

Wed, 14 Dec 2016 11:22 AM IST
ब्यूरो/ राजोरी
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोमवार की रात करीब पौने नौ बजे एक टिप्पर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में टिप्पर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसमें सवार एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार की रात पौने नौ बजे एक टिप्पर कालाकोट से दियाला जा रहा था। खडकाला मोड़ के पास वाहन अनियंत्रित होकर करीब 300 फुट गहरी खाई में गिर गया। स्थानीय लोगों ने हादसे के बारे में पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद एक पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

इसके बाद खाई में से टिप्पर चालक छोटू निवासी दियाला के शव को बाहर निकालकर पीएचसी कालाकोट पहुंचाया गया। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। इस संबंध में छोटू के परिवार वालों को भी सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन


इस हादसे में टिप्पर में सवार दियाला का ही रहने वाला अबरार अहमद गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। उसे पहले पीएचसी कालाकाट में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। उसकी हालत काफी गंभीर है, इसलिए प्राथमिक उपचार के बाद जब हालत में कुछ खास सुधार नहीं हुआ तो चिकित्सकों ने उसे जीएमसी रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें