फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडन समारोह मे गए लोगो पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। शहर के बल जरालां क्षेत्र में अज्ञात लोगों ने मुंडन समारोह में गए लोगों को रास्ते में रोक कर उन पर हमला कर दिया। हमले में दो बच्चों सहित सात को घायल कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कालाकोट सब डिवीजन के पंजनाड़ा इलाके के निवासी शिशु कुमार एक कैंटर वाहन को लेकर अपने बेटे के मुंडन करने शहर के अड़गी क्षेत्र में जा रहे थे। सुबह जाते समय बल जरालां क्षेत्र में कुछ लोगों ने वाहन को रोका व उसमें यात्रा करनी चाही। वाहन में बैठे एक ही परिवार के सदस्यों ने उन्हें बताया कि वे मुंडन समारोह में जा रहे हैं। वापस आने पर उन्होंने देखा कि बल जरालां क्षेत्र में कुछ लोग सड़क पर पत्थर डाल कर सड़क जाम कर बैठे हैं। उनके वाहन को रोक कर उन लोगों ने पहले गालीगलौज किया व बाद में मारपीट शुरू कर दी। लाठियों से भी हमला किया। इस हमले में दो बच्चों व तीन महिलाओं सहित सात लोग घायल हो गए। उन्होंने वाहन में भी तोड़फोड़ की। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। घायल महिला मोहन बाला, कमलेश कुमारी, राधा रानी, दो बच्चों और दो अन्य सदस्य धीरज शर्मा और रिंकू शर्मा का उपचार जारी है। उनकी हालत स्थिर बताई गई है। पीड़ित परिवार की लिखित शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएसपी राजोरी जुगल मनहास ने बताया कि पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर हमला करने वालों को पहचान कर उनकी धरपकड़ के लिए अभियान छेड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें