फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाप बेटी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। जिले के खवास इलाके में एक टैंपो वाहन खाई में गिर गया। इस हादसे में इसमें सवार पिता-पुत्री की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पैसेंजर टैंपो नंबर जेके02 0587 शाम को कोटरंका से बड्डाल की तरफ जा रहा था। इसमें चालक समेत कुल तीन लोग सवार थे। रास्ते में मुकू गाला इलाके में चालक का संतुलन बिगड गया, जिससे वह संभाल नहीं पाया। वाहन खाई में गिर गया। दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत बचाव अभियान चलाकर तीन लोगों को बाहर निकाला। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में पहुंचाया गया, लेकिन जांच के दौरान डाक्टरों ने मोहम्मद रजाक पुत्र हाजी उल्ला तथा उसकी पांच साल की बेटी को मृत घोषित कर दिया। चालक मोहम्मद अल्ताफ का इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना तेज गति के कारण हुई है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें