राजोरी। भीषण गर्मी में जहां एक तरफ पेयजल संकट को लेकर हर और हाहाकार है तो दूसरी तरफ कुछ लोगों में पानी सप्लाई की पाइपें उखाड़ कर चोरी की जा रही हैं। शनिवार की रात को कुछ लोग पीएचई की पाइपों की चोरी कर रहे और उनकी फोटो कैमरे में कैद हो गई। इसकी वीडियो बना कर डीसी राजोरी को सौंपी गई है।
डीसी डॉ. शाहिद इकबाल चौधरी ने बताया कि मंजाकोट पुलिस थाने के अंतर्गत पड़ने वाले धरेरी इलाके में कुछ लोगों को पाइपें चोरी करते देखा गया है। लोग पीएचई की पाइपें चुरा कर ले जा रहे थे उनकी वीडियो बना ली गई है। पीएचई विभाग ने चोरों के खिलाफ एफअईआर दर्ज करा दी है। पुलिस वीडियो की जांच कर चोरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।