फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो तस्कर दबोचे, 50 पशु कराए मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। मुगल रोड के रास्ते से कश्मीर घाटी की ओर जाने वाले पशु तस्करों के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम के तहत पुलिस ने दो अलग-अलग क्षेत्र से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 50 पशुओं को मुक्त कराया गया है।
विज्ञापन

एसएसपी जुगल मनहास, बुद्धल थाने की टीम ने एसएचओ जहांगीर अहमद की अगुवाई में नंनगा थुब और कंगोटा क्षेत्रों में विशेष नाके लगा रखे थे। इसी दौरान पुलिस ने देखा कि कुछ तस्कर पशुओं को पैदल की घाटी की ओर ले जा रहे हैं। पुलिस ने मौके से दो तस्करों खादम हुसैन और अब्दुल कयूम को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 40 पशुओं को मुक्त करा लिया। उधर सुंदरबनी पुलिस ने एसएचओ तिलक राज की अगुवाई में मरचोला इलाके में विशेष नाका लगा रखा था। इसी दौरान पुलिस ने देखा कि कुछ तस्कर पैदल पशुओं को राजोरी की ओर ले जा रहे हैं। पुलिस को देख अंधेरे का लाभ उठाते हुए तस्कर मौके से फरार हो गए व पुलिस ने 10 पशुओं को मुक्त करा लिया। दोनों मामलों का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें