राजोरी। बुद्धल के एक गांव में एक युवक ने घर में घुस कर युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार 21 वर्षीय युवती के माता-पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसी के गांव निवासी युवक मुदासिर हुसैन ने उनके घर में प्रवेश किया। उस समय उनकी बेटी अकेली थी। युवक ने उसे दुष्कर्म किया। युवक ने युवती को धमकी दी कि यदि उसने किसी को कुछ बताया तो वह उसे जान से मार देगा। अभिभावकों के घर आने पर युवती ने सारी आपबीती माता-पिता को सुनाई। इसके बाद उन्होंने एफआईआर दर्ज कर युवक को गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती को चिकित्सकीय जांच के लिए भेज दिया। आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है।