राजोेरी। पुलिस ने राजोेरी में देसी शराब के निर्माण में शामिल एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। राजोेरी के एक वन ग्राम क्षेत्र में चल रही भट्टी और डिस्टिलेशन यूनिट का भांडा फोड़ किया है।
पुलिस ने बताया कि चिंगस पुलिस चौकी प्रभारी आशीष चौधरी के नेतृत्व में एक टीम बटाला टॉप फली वन क्षेत्र में गश्त कर रही थी। तभी कुछ लोगों को रहस्यमय परिस्थितियों में देखा गया। पुलिस पार्टी को देखते ही वह फरार हो गए। इलाके में तलाशी के दौरान देसी शराब बनाने के लिए प्रयोग की जा रही एक भट्टी को खोज निकाला गया। पुलिस टीम ने शराब बनाने के बर्तन सहित 8 लीटर शराब और करीब पांच सौ लीटर लाहन बरामद किया। बाद में उसे नष्ट कर दिया गया। पुलिस ने आगे कहा कि अब तक दो आरोपियों की पहचान कर ली गई है। जो भट्टी चला रहे थे। उन्हें पकड़ने के लिए तलाशी जारी है, उनके खिलाफ राजोेरी थाने में मामला दर्ज किया गया है।