फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोषाना मे एसएचओ के साथ बदसलूकी का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। शनिवार को एसएचओ समीर जिलानी के साथ मुगल रोड स्थित पोशाना चेक पोस्ट पर सेना की तरफ से किए गए व्यवहार के मामले को लेकर रविवार को सेना ने अपना बयान जारी किया है। इसमें जवानों के खिलाफ अंदरूनी कार्रवाई की बात कही है। बयान में कहा गया है कि पुलिस और सेना द्वारा संयुक्त रूप से पोशाना में चेक पोस्ट कायम करके जहां एक तरफ लोगों की सुविधा के लिए काम किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर मुग़ल रोड के रास्ते से राजोेरी-पुंछ पहुंचने वाले नशे की दवा के तस्करों और आतंकवादी गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

खराब मौसम के दौरान वहां से गुजरने वाले लोगों की मदद करने के साथ-साथ पोशाना चेक पोस्ट से दोनों सीमावर्ती जिलों में अमन में खलल डालने वालों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। पोशाना संयुक्त चेक पोस्ट के माध्यम से सेना पुलिस को असामाजिक तत्वों द्वारा हथियारों की तस्करी, नशे की दवाओं की तस्करी और अन्य असामाजिक गतिविधियों पर कड़ी नजर बनाए रखने और उन पद लगाम लगाने में सहयोग करने के लिए प्रतिबद्ध है।
सेना ने कहा कि शनिवार को पुलिस व सेना के बीच जो विवाद हुआ है वो दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। इसका कड़ा संज्ञान लेते हुए सेना ने अंदरूनी जांच के निर्देश जारी कर जांच शुरू कर दी है। सेना और पुलिस यूटी में अमन शांति बनाए रखने और अवाम की भलाई के काम करने के लिए प्रतिबद्ध है। बता दें कि शनिवार को एसएचओ इंस्पेक्टर समीर जिलानी मुग़ल रोड के रास्ते से अपनी बीमार मां को देखने घाटी की ओर जा रहे थे। जब उक्त चेक पोस्ट पर सेना और एसएचओ के बीच कहासुनी के बाद एसएचओ के साथ अभद्र व्यवहार करने मामला सामने आया था। इसके बाद पुलिस ने पोस्ट पर तैनात सेना के अधिकारी और चार जवानों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें