राजोेरी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दो से तीन युवतियों को शाहदरा शरीफ दरगाह की पवित्रता का उल्लंघन करते देखा गया। इसका संज्ञान लेते हुए औकाफ ताहिर मुस्तफा मलिक ने युवतियों की पहचान के लिए टीम गठित की। इसके अलावा एसडीपीओ थन्नामंडी से लिखित शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा गया।
प्रशासक औकाफ ने बताया कि धार्मिक स्थल की पवित्रता का उल्लंघन करने से बचाना चाहिए। उन्होंने दरगाह में काम करने वाले अधिकारियों को भी नोटिस जारी कर भविष्य में इस तरह की घटना न हो इसको सुनिश्चित करने को कहा है। औकाफ की कार्रवाई की भनक लगते ही युवतियों ने सोशल मीडिया पर माफी मांगी है।