फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजोरी में चरस के 17 रोल के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोेरी। पुलिस ने शुक्रवार को एंटी ड्रग्स के मोर्चे पर एक और कामयाबी हासिल की। इस दौरान दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नशीले पदार्थ जैसे चरस के 17 रोल बरामद किए। आरोपी की पहचान अब्दुल कादर (45) पुत्र नजीर अहमद और इमरान हुसैन (25) पुत्र मोहम्मद इशाक के रूप में हुई है। दोनों राजोेरी के झंडी धरा गांव के निवासी हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने कहा कि प्रभारी पुलिस पोस्ट चिंगस चटियार के नेतृत्व में एक दल झंडी धारा इलाके में नियमित गश्त पर थे। जब दो व्यक्ति पुलिस को देख बाहर निकलने का प्रयास कर रहे थे। पकड़े जाने और जांच किए जाने पर उनके कब्जे से चरस के 17 रोल बरामद किए गए। इसके संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें