राजोरी। जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) राजोेरी ने शुक्रवार को जिला राजोेरी में दूसरी अंडर ट्रायल रिव्यू कमेटी (यूटीआरसी) बैठक की।
रिहाई के लिए विचार किए जाने योग्य कैदियों की पहचान में तेजी लाने के साथ-साथ यूटीआरसी के नियमित कामकाज में तेजी लाने और सभी पात्र अंडर ट्रायल कैदियों की समीक्षा करने के लिए बैठक बुलाई गई थी।
बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) राजोेरी राजिंदर सप्रू और सचिव शमा शर्मा ने की।
बैठक में समिति ने सचिव, डीएलएसए राजोेरी की ओर से विचार के लिए चुने गए पात्र यूटीपी कैदियों के मामलों की समीक्षा की। समिति ने पहचाने गए पांच में से चार यूटीपी/कैदियों के मामलों की सिफारिश की और कानूनी सहायता बचाव वकीलों को आवश्यक कदम उठाने और आवेदन एवं जमानत आवेदन दायर करने का निर्देश दिया। बैठक में वर्चुअल मोड के माध्यम से उपायुक्त अभिषेक शर्मा, एसएसपी गौरव सिकरवार, अतिरिक्त उप आयुक्त चंद्र प्रकाश, सरकारी वकील शाहीन खान, जिला जेल ढांगरी के अधीक्षक संजीव कुमार और उप प्रमुख एलएडीसी अशफाक अहमद लोन ने भाग लिया।