फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: आंधी तूफान से बिजली 100 खंभे और 20 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। राजोरी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बुधवार की देर शाम को आए तूफान से बिजली के ढांचे को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

बिजली विभाग के एक्सईएन अब्दुल रशीद ने बताया कि आंधी तूफान चलने से राजोरी मे 100 से ज्यादा खंभे क्षतिग्रस्त है, जबकि 20 के करीब ट्रांसफार्मर जले हैं। इससे बिजली के ढांचे को 40 लाख से ऊपर का नुकसान हुआ है। इससे रात से ही कई क्षेत्रों में बिजली गुल थी। राजोरी शहर और आसपास के क्षेत्रों में बुधवार शाम को बंद हुई बिजली वीरवार सुबह तड़के तक बहाल कर दी गई थी लेकिन ग्रामीण इलाकों में वीरवार शाम तक बिजली बहाल हुई। बिजली न होने से लोगों को जरूरत के हिसाब से पानी नहीं मिला। एक्सईएन के अनुसार तूफान से ज़िले भर में 100 से ज्यादा बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हुए हैं। वहीं कई जगहों में तार टूटे और 20 के करीब ट्रांसफार्मर जले हैं। इस कारण बिजली आपूर्ति बहाल करने में काफी समय लगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें