फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीसी, तहसीलदार कोटरंका समेत 31 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। राजोेरी जिले में मंगलवार को लगातार 7वें दिन कोविड पॉजिटिव मामलों में बड़ी वृद्धि देखने को मिली। एडीसी कोटरंका और तहसीलदार कोटरंका समेत जिले में 31 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही कुल सक्रिय मामलों की संख्या 93 हो गई है।
विज्ञापन

ब्लॉक मेडिकल अधिकारी कंडी डॉक्टर इकबाल मलिक के अनुसार एडिशनल डीसी कोटरंका सुरेंद्र मोहन शर्मा, तहसीलदार सुमित कोहली को पिछले कुछ दिनों से हल्का सर्दी-जुकाम और बुखार था। उनका मंगलवार को टेस्ट किया गया, तो दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
एहतियातन दोनों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। संपर्क में आये अन्य की कांटेक्ट ट्रेसिंग और सैंपलिग की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इसके अलावा जिले भर में 29 और लोगों को पॉजिटिव पाया गया है, जिनमें से 5 इंडियन रिजर्व पुलिस फोर्स के जवान है।
विज्ञापन

वहीं जिले के मंजाकोट स्वास्थ्य ब्लॉक से 10, दरहाल से 9, सुंदरबनी से 7 , नौशेरा, कंडी और कालाकोट स्वास्थ्य ब्लॉक से 1-1 व्यक्ति को कोरोना संक्रमित पाया गया है। संपर्क में आये अन्य की सैंपलिंग का सिलिसला जारी है। जिलेभर में कोविड-19 से बचाने के लिए कोरोना वैक्सीनेशन का सिलसिला भी जारी है। दूरदराज के गांवोें में जहां पर बर्फ गिरी है, वहां पर विभाग की टीमें पहुंचकर वैक्सीनेशन कर रही हैं।
जीएमसी के अधिकारियों, कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलो को देखते हुए जीएमसी प्रशासन ने जीएमसी में तैनात सभी डॉक्टरों और पैरामेडिकल कर्मचारियों की छुट्टियों को तत्काल रद्द करके उन्हें ड्यूटी ज्वाइन करने के आदेश दिए हैं। प्रिंसिपल जीएमसी गुलाम अली शाह ने आदेश जारी कर बताया कि मेटरनिटी लीव को छोड़ अन्य सभी छुट्टियों को रद्द कर दिया गया है।
छात्राओं की रिपोर्ट आई नेगेटिव
सोमवार को जीएमसी राजोरी की 18 छात्राएं संक्रमित पाई गई थीं। मंगलवार को परीक्षण किया गया। उन 18 मे से 14 छात्राओं को फिर से निगेटिव घोषित किया गया। प्रिंसिपल जीएमसी गुलाम अली शाह ने बताया कि जिन 18 छात्राओं का टेस्ट सोमवार को कोरोना संक्रमित आया था, उनका मंगलवार को आरटीपीसीआर टेस्ट किया गया, जिनमें से 14 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 4 का परिणाम आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें