फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजोरी में कोरोना से एक की मौत, आठ नए मामले मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। वीरवार को राजोरी में कोरोना संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कोरोना पॉजिटिव आठ नए मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार राजोरी के पलमा निवासी एक व्यक्ति को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
वहीं कोविड 19 दिशानिर्देशों का पालन करते हुए मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। उधर, 8 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आने से राजोरी में कोरोना पॉजिटिव एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 29 हो गई है। वीरवार को जो 8 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, उनमें ब्लॉक मंजाकोट राजोरी से 5, जबकि दरहाल, मंजाकोट और सुंदरबनी से 1,1 पॉजिटिव मामले मिले हैं।
विज्ञापन

वहीं कोविड टेस्टिंग व सैंपलिंग के साथ-साथ कोविड वैक्सीनेशन का सिलसिला भी युद्धस्तर पर जारी है। जिले भर में 18 वर्ष से अधिक आयु के 9230 किशोरों को वैक्सीन की खुराक दी गई। उधर, राजोेरी जिले में प्रवर्तन टीमों ने वीरवार को कोविड एसओपी के उल्लंघनकर्ताओं से 27,800 रुपये का जुर्माना वसूल किया है, जो एक अप्रैल 2021 से अब तक 76,41,224 रुपये तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

नियमों का उल्लंघ करने पर स्कूल किया बंद
राजोरी में एक प्राइवेट स्कूल को कोविड नियमों का उल्लंघन करने पर बंद करा दिया गया। जानकारी के अनुसार डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट राजोरी विकास कुंडल के निर्देश पर तहसीलदार राजोरी ने स्कूल का दौरा किया तो स्कूल में कोविड नियमों का उल्लंघन पाया गया, जिसे तत्काल कार्रवाई करते हुए अगले आदेश तक बंद करा दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें