फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजोरी मे एक व्यक्ति की कोरोना से मौत

विज्ञापन
राजोरी के कड़ी ब्लॉक में स्वास्थ्य कर्मचारी कोरोना वैक्सीनेशन करते हुए - फोटो : RAJOURI
विज्ञापन
राजोरी। जिले में दिन प्रतिदिन कोरोना संक्रमित मामलों की संख्या बढ़ती जा रही है। यहां वीरवार को जिले में 62 नए पॉजिटिव मामले सामने आए और एक व्यक्ति की कोरोना से मौत भी हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले दरहाल निवासी एक व्यक्ति को कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद जीएमसी राजोरी में भर्ती करके उपचार शुरू किया गया। जहां वीरवार शाम को उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं उपायुक्त विकास कुंडल के आदेश पर व्यक्ति का अंतिम संस्कार एसओपी का पालन करके किया गया है। वहीं मंजाकोट में राजोेरी टाउन भी शामिल है, कुल 15 पॉजिटिव मामले आए हैं, जबकि दरहाल से 11, सुंदरबनी से 19, कालाकोट से 2, नौशेरा से 14 और कंडी ब्लॉक से एक शामिल है। उदर शहर में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन ने वार्ड-दो व आठ को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। उसके बाद इन दोनों वार्डों में लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। अब इन दोनों वार्डों में हर व्यक्ति की कोरोना जांच की जाएगी।
राजोेरी शहर के वार्ड- दो व आठ में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद उपायुक्त ने दोनों वार्डों को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। आदेशानुसार कोई भी व्यक्ति न तो अंदर आएगा और न ही बाहर जाएगा। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीमें इन दोनों वार्डों में घर-घर जाकर कोरोना जांच करेंगी। जांच का कार्य पूरा होने के बाद ही अगला निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

---------
तत्तापानी चश्मे पर आवाजाही पर प्रतिबंध
कोविड-19 के बने हालात को देखते हुए प्रशासन ने कालाकोट के तत्तापानी स्थित गर्म पानी के चश्मे पर लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। तत्तापानी चश्मे में प्रवेश के मुख्य गेट को सील कर दिया गया है। इससे क्षेत्र में रौनक गायब हो गई है। तत्तापानी चश्मे में नहाने के लिए इस मौसम में काफी संख्या में लोग आते हैं। इससे क्षेत्र में रौनक रहती थी। मान्यता है कि गर्म पानी के चश्मे में स्नान कर कई तरह के शारीरिक रोग तथा कष्ट से निवारण पाते हैं, लेकिन श्रद्धालु प्रशासन के फैसले के बाद काफी निराश हैं। एडीसी कृष्ण लाल का कहना है कि कोरोना संक्रमण का खतरा लोगों की आवाजाही से ज्यादा न बढ़े और लोग इसकी ज्यादा चपेट में न आएं, इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा यह कदम उठाया गया। एडीसी ने कहा कि जैसे ही हालात कुछ ठीक होंगे, फिर से चश्मे पर आवाजाही शुरू हो जाएगी।
पुंछ में सामने आए नए 50 कोरोना संक्रमित
64 हुए स्वस्थ, पीड़ितों की कुल संख्या 328 पहुंची
संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। जिले में कोरोना संक्रमण ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का क्रम जारी रखा। इसके चलते शुक्रवार को जिले में कोरोना संक्रमण के करीब 50 नए मामले सामने आए हैं। इस बीच जिले में 64 संक्रमित स्वस्थ भी हुए, जिसके बाद जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 328 तक पहुंच गई है। उधर जिले में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कोरोना संक्रमण की जांच हेतु टेस्टिंग की प्रक्रिया में भी तेजी लाई गई है। जब सोमवार से बाजारों में भी दुकानदारों की टेस्टिंग की जाएगी। इस बीच आज भी कोरोना की बूस्टर डोज और 15 से 18 वर्ष के लोगों का टीकाकरण अभियान भी पूरे जोर शोर से जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें