फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजोरी में कोरोना संक्रमण से 1 बुजुर्ग व्यक्ति की मौत72 नए पॉजिटिव मामले सामने आए जिनमें से 17 बच्चे

विज्ञापन
सैंपलिंग करते हुए - फोटो : RAJOURI
विज्ञापन
राजोरी। जिले में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण से एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 72 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। यहां चिंता की बात है कि नए पॉजिटिव मामलों में 17 बच्चे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार राजोरी के ग्राती निवासी 80 वर्षीय एक बुजुर्ग व्यक्ति को कुछ दिन पहले कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद जीएमसी में भर्ती कर किया गया था। उपचार के दौरान शुक्रवार दोपहर बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। उपायुक्त के आदेशानुसार उनका अंतिम संस्कार कोविड-19 एसओपी का पालन करते हुए कर दिया गया है।
इधर, जिले में कोरोना के 72 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से नौशेरा हेल्थ ब्लॉक से पांच, सुंदरबनी से एक, कालाकोट से 12, दरहाल से 22, कंडी से 10 और राजोरी से 23 लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इन पॉजिटिव मामलों में 17 बच्चे बताए जा रहे हैं। जिला प्रशासन ने बताया है कि जिले में पिछले 24 घंटे में बच्चे सबसे अधिक संक्रमित पाए गए हैं। चार वर्ष से 17 वर्ष तक की आयु के 17 बच्चे कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। हालांकि, इन सभी बच्चों में कुछ अधिक लक्षण देखने नहीं मिले। सभी को घरों में ही आइसोलेट किया है।

सैंपलिंग करते हुए - फोटो : RAJOURI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें