राजोरी। बुद्धल तहसील में केवल इलाके के जल शक्ति विभाग के एक कर्मचारी और पूर्व मंत्री ठाकुर पूरन सिंह के भाई की कोरोना से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ठाकुर पूर्ण सिंह के चचेरे भाई ठाकुर शेर सिंह को पिछले महीने पूर्व मंत्री की कोरोना संक्रमण से मौत के बाद पॉजिटिव पाए जाने के बाद जीएमसी जम्मू में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया था। जहां बुधवार और वीरवार की मध्यरात्रि को उन्होंने दम तोड़ दिया।
इससे पहले ठाकुर पूरन सिंह और उनके एक भाई ठाकुर बलवंत सिंह की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है। वहीं डीएम के आदेश पर मंत्री के भाई का अंतिम संस्कार कोविड एसओपी का पालन करते हुए कर दिया गया। उधर, वीरवार को राजोरी जिले में कोरोना संक्रमण के 92 नए मामले सामने आए हैं। जानकारी के अनुसार नए पॉजिटिव मामलों में कालाकोट ब्लॉक से 19, कंडी ब्लॉक से 14, दरहाल से 29, सुंदरबनी से चार, नौशेरा से सात और राजोरी से 19 लोग हैं।