फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि विभाग का कार्यालय को स्थानांतरित करने पर किसानों में भारी रोष मुख्य बाजार को छोड वार्ड न0 नौ में स्थानातरित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। नगर के मुख्य बाजार बाजाबाईं कांगडी मार्ग पर पिछले कई वर्षों से स्थित कृषि विभाग कार्यालय को अचानक वार्ड संख्या नौ में स्थानांतरित करने पर किसानों में भारी रोष है। यह स्थानांतरण ऐसे मौके पर किया गया है जब मक्की का सीजन शुरू होने वाला है। किसानों का कहना है कि विभाग के इस कदम से काफी परेशानियां खड़ी हो गई हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में किसानों नरेश पाल, कृष्ण लाल, सुरेंद्र कुमार, करनैल सिंह, पवन कुमार, सुरजीत कुमार, बलबीर सिंह, चूनी लाल, आदि का कहना है कि बीते 15 वर्षों से भी ज्यादा समय से बाजाबाई कांगडी मार्ग पर कृषि विभाग कार्यालय होने पर किसानों को बीज लेने में कोई दिक्कत नहीं थी। लेकिन, अब विभाग ने अचानक मक्की के सीजन के बीच में ही कार्यालय को लोआरा कोट वार्ड नंबर नौ में काफी दूर स्थानांतरित कर दिया गया है, जिससे किसानों को विभाग का नया कार्यालय ढूंढने में बहुत समय लग जाता है। इसके अलावा कार्यालय से बीज उठाकर बस अड्डे या मुख्य सड़क मार्ग पर पहुंचाने में भी काफी परेशानियां आ रही हैं। इसके बारे में विभाग के अधिकारियों से गुहार लगाने के बावजूद दिक्कत दूर करने की कोई कोशिश नहीं की गई।
इस संबंध में कृषि विभाग के निदेशक के के शर्मा का कहना है कि सुंदरबनी में कृषि विभाग के कार्यालय को स्थानांतरित करने की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। इस मामले की पूरी जांच करके किसानों की परेशानियों को दूर करने का हरसंभव कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें