सुंदरबनी। उपजिले में प्रशासन की ओर से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू करने की अनुमित मिलने के बाद दूसरे दिन मंगलवार को भी 50 प्रतिशत दुकानों को खोलने की अनुमति मिली। इस दिन सम अंक वाली दुकानों को खोला गया। हालांकि, बाजारों में लोगों की ज्यादा भीड़ नहीं देखी गई। बाजार में सिर्फ वही लोग आ रहे हैं जिन्हें बहुत ही जरूरी सामान की खरीदारी करनी है। बाजारों में लोगों के कम आने का मुख्य कारण यात्री वाहनों का न चलना भी है, क्योंकि यात्री वाहनों के बंद रहने के कारण ग्रामीण और दूरदराज के लोगों को बाजारों में आने के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। संवाद