फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजोरी मे 30 वर्षीय युवक सहित कोरोना संक्रमित 3 और की मौत से आंकड़ा पहुंचा 93211 नए मामले सामने आने से एक्टिव मामले पहुंचे 2520

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। जिले में कोरोना का विनाश थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। सरकारी आंकड़ों की बात करें तो रविवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 30 वर्षीय युवक सहित कोरोना संक्रमित से तीन लोगों की मौत होने से कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 93 पहुंच गया है, जबकि 211 नए मामले सामने आने से एक्टिव मामले 2520 हो गए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार राजोरी के कल्लर निवासी कोरोना संक्रमित एक 30 वर्षीय युवक को कुछ दिन पहले जीएमसी राजोरी के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया था, लेकिन रविवार को उन्होंने उपचार के दौरान जीएमसी में दम तोड़ दिया। शहर के वार्ड-13 निवासी एक महिला को कुछ दिन पहले कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद जीएमसी राजोेरी में भर्ती किया गया। जहां उपचार के दौरान उन्होंने रविवार को दम तोड़ दिया। राजोरी के कोटरंका तहसील के जगलानु निवासी एक व्यक्ति को पॉजिटिव पाए जाने के बाद घर पर ही आइसोलेशन में रखा गया। जहां रविवार को उनकी मौत हो गई। इन तीन मौतोें को मिलाकर जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 93 पहुंच चुका है।
डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट के आदेश अनुसार सभी का अंतिम संस्कार एसओपी का पालन करके कर दिया गया। रविवार को जिले में कोरोना संक्रमित 211 नए मामले सामने आए हैं। एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट ठाकुर शेर सिंह के अनुसार जो 211 ने पॉजिटिव सामने आए हैं उनमें से एक यात्रा हिस्ट्री वाले हैं, जबकि सुंदरबनी ब्लॉक से 61, नौशेरा से 50, कालाकोट से 35, राजोरी से 39, दरहाल से 15 और कंडी से 11 लोगों को संक्रमित पाया गया है। जिले में रविवार तक कोरोना पॉजिटिव एक्टिव मामलों की संख्या बढ़ कर 2520 हो गई है। जीएमसी राजोरी के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करीब 80 पॉजिटिव लोगों में से 16 की हालत नाजुक बताई जा रही है। जिन-जिन क्षेत्रों में सबसे अधिक कोरोना पॉजिटिव मामले पाए जा रहे उनमें स्वास्थ्य विभाग की कांटेक्ट ट्रेसिंग और कोरोना सैंपलिंग युद्धस्तर पर जारी है।
विज्ञापन

----
राजोरी में जहां कोरोना संक्रमित अधिक मामले सामने आ रहे हैं डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट ने वहां भी माइक्रो कंटेनमेंट जोन करार देकर कड़ी पाबंदियां लगा दी हैं। रविवार को डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट राजेश कुमार शवन ने 6 और इलाकों को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया, जिनमें राजोरी नगर के बल जारलां वार्ड-6, नौशेरा के झंगड़ वार्ड-3 और लंबेड़ी वार्ड-9, सुंदरबनी के हथल वार्ड-9, सियोट वार्ड नंबर-5 और कालाकोट के मेहारी डाली बी को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर कड़ी पाबंदियां लगा दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें