फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजोरी में कोरोना कर्फ्यू का दूसरे दिन भी रहा संपूर्ण असर 16-40-40

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिले में 60 घंटे के लगाए गए कर्फ्यू के दूसरे दिन रविवार को भी संपूर्ण असर देखने को मिला। मुख्य बाजार हो या आसपास के इलाकों के बाजार और जिले के अन्य क्षेत्र में हर जगह सन्नाटा पसरा और कोरोना वायरस को मात देने के इरादे से लोग घरों में ही रहे।
विज्ञापन

आवश्यक वस्तु को लेने के लिए कुछ लोग बाजारों में आए उसके अलावा सभी लोग घरों के अंदर ही रहे। राजोेरी में कई मौकों पर पुलिस को सख्ती करके ऐसे लोगों को घर भेजना पड़ा, जो बिना मतलब बाजार में आते दिखाई दिए। उधर जिले में कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामलों पर अंकुश लगाने और कम्युनिटीज स्प्रेड को रोकने के मकसद से डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट ने रविवार को जिले में कोरोना कर्फ्यू को 17 मई तक बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया। डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट ने जिले में 17 मई तक सुबह 8 बजे तक कर्फ्यू को बढ़ाने के निर्देश जारी किए और उसके साथ ही लोगों से अपील की कि वो कोरोना को मात देने और कोरोना कर्फ्यू को सफल बनाने के लिए प्रशासन और पुलिस का सहयोग करें ताकि कोरोना के चेन को ब्रेक करके राजोरी के लोगों को इस महामारी से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें