सुंदरबनी। सुंदरबनी में शुक्र वार को कोविड -19 से एक मौत के साथ 67 कोरोना संक्रमित मामले मिलने से क्षेत्र में दहशत बढ़ गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सुंदरबनी नगर की सब्जी मंडी के साथ सब्जी की दुकानों तथा अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में कराई गई टेस्टिंग के दौरान कुल 67 लोग कोरोना संक्रमित मिले। जो एक वर्ष के कोरोना काल के समय का रिकार्ड है।
शुक्रवार को ही सुंदरबनी के गांव चन्नी-ए के एक युवक जो जम्मू मेडिकल कालेज में इलाज के लिए दाखिल किया गया। उसकी भी शुक्रवार को कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। शुक्र वार को सुंदरबनी उपजिला से एक साथ कोरोना संक्रमण के 67 मामलों के मिलने के बाद लोगों में दहशत और बढ़ गई है। क्योंकि अब जो लोग कोरोना संक्रमित पाए जा रहे हैं उनमें से ज्यादातर क्षेत्र से बाहर नहीं गए हैं, लेकिन फिर भी लोगों भी लोग कोरोना संक्रमित हो रहे हैं, जिससे लोग ज्यादा परेशान हो रहे हैं।